उमर क़ैद नाम की एक पुरानी फ़िल्म फ़िल्म है जिसके मुकेश के गाए गीत अक्सर हम भूले-बिसरे गीत कार्यक्रम में सुनते रहते है।
उमर क़ैद नाम की एक फ़िल्म सत्तर के दशक में भी आई थी जिसके नायक है विनोद मेहरा जो शायद पुलिस इंस्पेक्टर की भूमिका में है। शायद फ़रीदा जलाल की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इस फ़िल्म का भी एक रोमांटिक युगल गीत मुकेश ने गाया है जिसमें साथी आवाज़ लता जी या आशा जी की है जो अक्सर विविध भारती से सुनवाया जाता है -
याद रहेगा प्यार का ये रंगीन ज़माना याद रहेगा
इसी फ़िल्म का एक समूह गीत है जो लोकगीत जैसा है। बहुत सारी गायिकाओं की आवाज़े है। यह शायद शादी-ब्याह का गीत है। यह गीत लम्बा है। पहले भी कभी-कभार ही सुनवाया जाता था। अब तो लम्बे समय से इसे सुना ही नहीं। इसके मुख्य बोल कुछ अलग है जो शायद हिन्दी नहीं किसी बोली के है, वैसे मुझे इसका एक भी बोल याद नहीं आ रहा।
पता नहीं विविध भारती की पोटली से कब बाहर आएगा यह गीत…
Tuesday, December 22, 2009
फ़िल्म उमर क़ैद का गीत जिसके बोल याद नहीं
Posted By
annapurna
5
Comments
इस लेख की कड़ी बनायें
श्रेणी पोटली गीतों की
Monday, December 21, 2009
श्री अमीन सायानी साहबको जन्मदिन की मुबारकबाद
आज रेडियो प्रसारण और विज्ञापन की दुनिया के बेताज बादशाह और लिविंग लिजन्ड श्री अमीन सायानी साहबका जन्मदिन है । तो रेडियोनामा की औरसे उनको जन्मदिन की तथा स्वस्थ जीवन के लिये तथा इसी क्षेत्रमें उनकी सक्रीयता कायम रहे और हमें वे नयी नयी पूरानी बातों से रेडियो या सीडी के माध्यम से अवगत कराते रहे वैसी शुभ: कामना ।
मेरे साथ की गयी मुलाकात के समय की बातचीत आप
http://radionamaa.blogspot.com/2008/03/blog-post_2082.html
उपर की लिन्क पर देख़ सकेंगे ।
पियुष महेता ।
सुरत-395001.
Posted By
PIYUSH MEHTA-SURAT
4
Comments
इस लेख की कड़ी बनायें
श्रेणी AMEEN SAAYAANI, PIYUSH MEHTA, अमीन सायानी, पियुष महेता
Sunday, December 20, 2009
युनूसजी को जन्मदिनकी बधाई दो रे ।
आज हमारे रेडियोनामा के एक सम्पादक श्री युनूसजी की जन्मतारीख़ है । तो मेरी और रेडियोनामा के पूरे वाचक एवं पाठ्क दल की और से उनको जन्मदिन की शुभ: कामनाएँ । आज इस मंच पर जो लोगो से दोस्ती हुई है उसकी मेरे लिये पहली कड़ी श्री युनूसजी ही है । भगवान उनको लम्बी भी और बड़ी (जो फिल्म आनंद में आनंद बोलते है वैसी) भी आयु दे ।
इस मंच पर या रेडियोवाणी पर युनूसजीने मेरे लिये एक बार मेरे प्रति आदर के साथ ही लिख़ा था कि मेरी टिपणीयाँ भी पोस्ट से ज्यादा लम्बी कभी कभी होती है । तो यही बात सच साबित करके आज की सबसे छोटी पोस्ट को समाप्त करता हूँ ।
पियुष महेता ।
नानपूरा, सुरत ।
Posted By
PIYUSH MEHTA-SURAT
8
Comments
इस लेख की कड़ी बनायें
श्रेणी PIYUSH MEHTA, YUNUS KHAN, पियुष महेता, युनूस ख़ान



